थाना नगरा , बलिया पुलिस द्वारा अपहरण व दुष्कर्म से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
बलिया:– प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 06.10.2026 को मेरी पुत्री उम्र 22 वर्ष रात्रि में घर से कही चली चली गई, मै इधर उधर खोजा किन्तु पता नही चला । सुबह करीब 6.00 बजे रमेश दो लोगों के साथ मेरे घर आये और अपने लड़के दीपक के बारे मे मुझसे पूछने लगे तो मैने बताया कि वह मेरे घर नही आया है । मुझे संदेह है की वही मेरी लड़की को भगा कर ले गया है ।
इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा- 64(1),351(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई थी।

थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 संदीप कुमार मय हमराह हमराह देखभाल क्षेत्र, पेडिंग विवेचना, तलाश वाछिंत अभियुक्त में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 87 बीएनएस व बढोत्तरी धारा 64(1),351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक पुत्र रमेश निवासी तियरा हैदरपुर थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष को सोनापाली मोड़ उदय वाटिका के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा










One Response