*सोना-चांदी करवा चौथ पर हुआ सस्ता,सिल्वर 1000 रुपये फिसला,आज 22K और 24K गोल्ड का कितना है रेट*
नई दिल्ली।सोने और चांदी की कीमतों में करवा चौथ पर गिरावट देखने को मिल रही है।आज गुरुवार को सोने और चांदी का दाम फिसल गया है। MCX पर चांदी 1055 रुपये गिर गया है।अब चांदी की कीमत 193270 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।सोने का भाव हल्की गिरावट के साथ 143644 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।इंटरनेशनल मार्केट में 0.10 फीसदी की तेजी के साथ सोना 4055 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।वहीं चांदी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
*करवा चौथ के मौके पर सोने के भाव में शहरों के हिसाब से अंतर देख रहा*
करवा चौथ के मौके पर सोने के भाव में शहरों के हिसाब से अंतर देखने को मिल रहा है।दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,411 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 13,211 रुपये प्रति ग्राम है,चेन्नई और मुंबई में 24 कैरेट सोना 14,396 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 13,196 रुपये प्रति ग्राम पर है,कोलकाता,बेंगलुरु,हैदराबाद,केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 14,396 रुपये और 22 कैरेट का भाव 13,211 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।
*अलग-अलग शहरों में आज सोने का भाव*
वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के भाव 14,401 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 13,201 रुपये प्रति ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का भाव चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 10,797 रुपये प्रति ग्राम है।दिल्ली में यह 10,812 रुपये और वडोदरा व अहमदाबाद में 10,802 रुपये प्रति ग्राम है।
*किन फैक्टर्स पर निवेशकों की नजर*
भारत में सोने और चांदी के वायदा भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के हालिया फैसले के बाद अब महंगाई के नए आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। पिछले कारोबारी सेशन में सोना मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ,जबकि चांदी में हल्की बढ़त दर्ज की गई।हालांकि दोनों ही मेटल्स की कीमतों में अभी तेजी से उबरने के साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं।बाजार की नजर अब महंगाई के आंकड़ों पर है, जिनसे आगे सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय हो सकती है।
*एक्सपर्ट्स के अनुसार…*
एक्सपर्ट्स के अनुसार 2026 के लिए सोने की कीमतों का अनुमान लगातार दूसरी तिमाही में घटा दिया है।रॉयटर्स के सर्वे के मुताबिक अमेरिका में सरकारी बॉन्ड पर बढ़ता रिटर्न, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बने रहने की उम्मीद इसकी अहम वजहें हैं।हालांकि एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि 2027 में सोने की कीमतों में फिर से तेजी आ सकती है।










One Response