थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.11.2026 को थाना फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम माल्देपुर में 01 विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी, जिस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 212/26 धारा 85, 80(2)बीएनएस व 4 डी0पी0एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 24.11.2026 को थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 श्री गणेश पाण्डेय मय हमराह का0शोभित मौर्या व का0 अशोक यादव द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शशि प्रकाश राय पुत्र स्व0 प्रहलाद राय निवासी माल्देपुर थाना माल्देपुर जनपद बलिया को खोडीपाकड़ स्टैण्ड से सागरपाली जाने वाले रोड से गिरफ्तार गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया ।

सम्बन्धित अभियोग
1. मु0अ0सं0 212/26 धारा 85,80(2)बीएनएस व 4 डी0पी0एक्ट थाना फेफना जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. शशि प्रकाश राय पुत्र स्व0 प्रहलाद राय निवासी माल्देपुर थाना माल्देपुर जनपद बलिया उम्र 38 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 गणेश पाण्डेय थाना फेफना जनपद बलिया मय टीम









