उल्लेखनीय है कि आवेदक धनेश्वर प्रसाद गुप्ता पुत्र नन्दलाल प्रसाद गुप्ता निवासी भरखरा थाना सुखपुरा जनपद द्वारा थाना सुखपुरा बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिसमें शिकायतकर्ता के खाते से दिनाँक- 17.11.2026 को फर्जी तरीके से साइबर धोखाधड़ी कर 90,000/- रुपये स्थानान्तरण करा लिया गया था ।

थानाध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-19.11.2026 को 40,000/- रुपये तथा दिनाँक 20.11.2026 को 50,000/- रुपये आवेदक धनेश्वर प्रसाद गुप्ता पुत्र नन्दलाल प्रसाद गुप्ता निवासी भरखरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि 90,000/- रुपये को वापस कराया गया। आवेदक द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना सुखपुरा पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
थाना सुखपुरा पुलिस टीम बलिया-
1. उ0नि0 दुर्गेश नंदन थाना सुखपुरा, बलिया मय टीम








