कोषाधिकारी के निर्देश पर पेंशनर भवन में लगा आधार संशोधन कैम्प

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुजुर्गों की सेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का परिचय भी है। इसी भावना को धरातल पर उतारते हुए बलिया के वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने बुजुर्ग पेंशनर्स की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की है। अब जीवित प्रमाण पत्र जमा करने कोषागार पहुंच रहे बुजुर्गों को आधार संशोधन और अपडेट कराने के लिए कोषागार परिसर स्थित पेंशनर भवन में ही आधार सेवा केंद्र का विशेष कैंप लगवाया गया है।

इस पहल का उद्देश्य उन बुजुर्ग पेंशनर्स की परेशानी कम करना है, जिन्हें उम्र और शारीरिक असमर्थता के कारण अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने में कठिनाई होती है। अब एक ही परिसर में वे अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के साथ आधार अपडेट कराने की सुविधा भी प्राप्त कर रहे हैं।

 

दरअसल, सरकार की ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए पेंशनर्स का आधार और बायोमेट्रिक विवरण सही होना जरूरी है। आधार में गड़बड़ी या फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा करने में परेशानी आती है। इसी समस्या को समझते हुए आनंद दुबे जी ने आधार सेवा केन्द्र के अधिकारियों से सम्पर्क कर पेंशनर भवन में कैम्प की व्यवस्था कराई।
आधार संशोधन का कार्य 10 दिसम्बर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
इसके अलावा आधार से सम्बंधित किसी प्रकार के कार्य के लिए आधार सेवा केन्द्र स्थान कृषि भवन के सामने कुंवर सिंह चौराहा पर जा कर अपना कार्य करा सकते है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें