बलिया:- थाना बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 श्री आशुतोष मद्धेशिया व उ0नि0 श्री ऋषिकेश गुप्ता मय हमराह पुलिस टीम के साथ के साथ चांददीयर चौक के पास अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के विषय में वार्ता कर रहे थे
कि मुखविर की सूचना पर दौराने चेकिंग चांददियर गांव की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल को रोक कर मोटर साईकिल चालक से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम हरिनाथ यादव पुत्र वीरन यादव उम्र करीब 21 वर्ष निवासी चांददियर थाना बैरिया जनपद बलिया बताया, जिसके पास से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 0.315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ ।बलिया कलेक्ट्रेट को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, सुंदरीकरण के लिए तैयार हुआ रोडमैप

अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार मौके से गिरफ्तार कर वाहन मोटर साईकिल नं0 UP60BM0542 हीरो ग्लैमर को नियमानुसार अन्तर्गत धारा 207 MV Act सीज किया गया । उक्त बरामदगी के क्रम में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 328/26 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।










One Response