बलिया कलेक्ट्रेट को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, सुंदरीकरण के लिए तैयार हुआ रोडमैप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलर्ड इंटरलॉकिंग, मधुबनी पेंटिंग, वाटर हार्वेस्टिंग और पार्किंग जैसी सुविधाओं से सुसज्जित होगा कलेक्ट्रेट परिसर

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में बलिया कलेक्ट्रेट को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की गई और कलेक्ट्रेट के कायाकल्प के लिए रोडमैप तैयार किया गया।

इसी क्रम में सीआरओ गुलशन, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे और जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र पोत्स्यायन ने अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के साथ गंगा बहुद्देशीय सभागार, ड्रामा हॉल और कलेक्ट्रेट कॉलोनी की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

 

परिसर के सुंदरीकरण और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कलर्ड इंटरलॉकिंग, दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग, जल निकासी व्यवस्था, वाटर हार्वेस्टिंग, पार्किंग और पौधारोपण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर को स्वच्छ, आकर्षक और आधुनिक स्वरूप देने के लिए आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा कराने पर जोर दिया। इस पहल से कलेक्ट्रेट परिसर की सुंदरता बढ़ने के साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों से आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें