आवेदक श्री रोहित यादव के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 40500.00 रूपये को दिनांक-27.05.2025 को साइबर थाना बलिया द्वारा उनके खाते मे वापस कराया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीड़ित द्वारा बलिया पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए दिया गया धन्यवाद-

संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-11.10.2024 को शिकायतकर्ता रोहित यादव पुत्र श्री मनीष कुमार यादव निवासी जाफलिनगंज थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी जिसमें शिकायतकर्ता के बड़ौदा यूपी बैंक खाते से दिनाँक-09.10.2024 को कुल-40500.00/- रूपये (शब्दो में- चालीस हजार पाँच रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-27.05.2025 को शिकायतकर्ता श्री रोहित यादव के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल-40500.00/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में वापस कराया गया । शिकायतकर्ता श्री रोहित यादव द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम बलियाः-
1- निरीक्षक श्री अंशुमान यदुवंशी (प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- निरीक्षक श्री योगेन्द्र प्रसाद सिंह (थाना साइबर क्राइम)
3- उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरूण (प्रभारी साइबर सेल)
4- मुख्य आरक्षी मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
5- मुख्य आरक्षी मो0 इमरान (साइबर सेल बलिया)
6- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
7- आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया)
8- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
9- आरक्षी शनि यादव (साइबर सेल बलिया)
10- आरक्षी जितेन्द्र कुमार (साइबर सेल बलिया)
11- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया)
12- क0आ0 शितांशु सिंह (थाना साइबर क्राइम)

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस।

Leave a Comment

और पढ़ें

श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा थाना सिकन्दरपुर में महावीरी झण्डा जुलूस सिकंदरपुर के आयोजक बन्धुओं के साथ की गई बैठक, विचार-विमर्श कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा थाना सिकन्दरपुर में महावीरी झण्डा जुलूस सिकंदरपुर के आयोजक बन्धुओं के साथ की गई बैठक, विचार-विमर्श कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।