मऊ में SSP की समीक्षा बैठक: जमकर गरजे राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर: बोले- प्रदेश को चार भागों में बांटने से ही होगा सबका विकास।

बृजेश मिश्र, पूर्वांचल प्रेस – मऊ।

मऊ में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की आपातकालीन बैठक संपन्न हुई। मुख्यालय स्थित एक निजी प्लाजा में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि तन मन धन से लगकर संगठन को खड़ा करते हुए ‘एक बूथ दस यूथ’ खड़ा करना है। 10 नवंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ बैठक में सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील भी किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश को चार भागों में बाँट कर छोटे-छोटे राज्यों का सृजन नहीं किया जाएगा और पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा नहीं दिया जाएगा तब तक सबका विकास का काम अधूरा रहेगा। यदि उत्तर प्रदेश सरकार वास्तव में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विकास करना चाहती है तो सर्वप्रथम पूर्वांचल को राज्य का दर्जा देना होगा तभी पूर्वांचल के लोगों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने जिला, विधानसभा एवं ब्लाक के प्रमुख पदाधिकारी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
पार्टी से जोड़ते हुए समाज हित में पार्टी को मजबूती प्रदान करें

उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का विश्वास सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी पर बढा है और चारों तरफ लोग सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के साथ खड़ा होकर काम करने के लिए तैयार हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी पदाधिकारी गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को पार्टी के मिशन को समझाएं और उन्हें पार्टी से जोड़ते हुए समाज हित मे पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
10 नवंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बैठक आहूत

महेंद्र राजभर ने कहा कि आगामी 10 नवंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बैठक आहूत की गई है जिसमें राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जनपद, विधानसभा स्तर एवं ब्लॉक अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। इस बैठक में प्रमुख पदाधिकारी के साथ बातचीत करके पार्टी की अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा और सर्वसम्मति से जो निर्णय आएगा उसके आधार पर पार्टी आगे मजबूती से कार्य करेगी।

Also Read It

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like It

लाइव मैच

शेयर बाजार

Scroll to Top