श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री एस. आनन्द महोदय द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.10.2023 को मनियर थानाध्यक्ष मन्तोष सिंह मय हमराह HC जितेन्द्र यादव, का0 महेन्द्र कुमार, चालक हे0का0 संजीवन लाल के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति में क्षेत्र मामूर थे कि नौका बाबा गेट से गंगापुर की तरफ पोखरे के पास से 01 नफर अभियुक्त गुड्डू राजभर पुत्र लक्ष्मण राजभर उम्र 25 निवासी वार्ड नं 06 इन्दरपुर कस्बा मनियर थाना मनियर जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 01 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ ।
उपरोक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय बलिया के समक्ष भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. गुड्डू राजभर पुत्र लक्ष्मण राजभर उम्र 25 निवासी वार्ड नं 06 इन्दरपुर कस्बा मनियर थाना मनियर जनपद बलिया
बरामदगी का विवरण –
1. 01 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-
1. थानाध्यक्ष श्री मन्तोष सिंह थाना मनियर, बलिया
2. HC जितेन्द्र यादव थाना मनियर, बलिया
3. का0 महेन्द्र कुमार थाना मनियर, बलिया
4. हे0का0 चालक संजीवन लाल थाना मनियर, बलिया
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस