आज दिनांक 09.10.2023 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये अपराध एवं अपराधियो पर रोकथाम, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया के निर्देशन एवं क्षेत्राधारी बांसडीह बलिया महोदय के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना मनियर पुलिस टीम के उ0नि0 चन्द्रहास राम मय हमराह हे0का0 बलजीत भारद्वाज के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन,संदिग्ध व्यक्ति मे क्षेत्र रवाना क्षेत्र से मुखबिरी सूचना के आधार पर घोघाचट्टी तिराहे के पास से 01 नफर अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय पुत्र स्व0 विरेन्द्रनाथ पाण्डेय सा0 बांसडीह थाना- बांसडीह जनपद- बलिया को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 900 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ । जिस सम्बन्ध मे गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 303/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम अभिषेक पाण्डेय उपरोक्त के पंजीकृत कर नियमानुसार चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अभिषेक पाण्डेय पुत्र स्व0 विरेन्द्रनाथ पाण्डेय सा0 बांसडीह थाना- बांसडीह जनपद- बलिया
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-303/23 धारा 8/20 NDPS ACT थाना मनियर, बलिया
बरामदगी का विवरण –
1. 900 ग्राम नाजायज गाजा
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-
1. उ0नि0 चन्द्रहास राम थाना मनियर, बलिया
2. हे0का0 बलजीत भारद्वाज थाना मनियर, बलिया
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस