व्यापारियों में दिखा गजब का उत्साह।
जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करेगा व्यापार मंडल।
प्रदेश में 10 हज़ार प्रांतीय सदस्य बनाए जाएंगे।
प्रांतीय अध्यक्ष पहुंचे बलिया व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत
राजेश मिश्रा
पूर्वांचल प्रेस
खबर बलिया के शांति देवी नेत्रालय से है।
जहा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के बलिया पहुंचने पर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया।
जहां उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में व्यापारी गोष्ठी का आयोजन किया गया।
वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में भीमशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्वांचल के दौरे के उपरांत बलिया में अपने संबोधन में कहां की।
पूरे प्रदेश में व्यापारियों व उद्यमियों को सरकारी विभागीय कार्यवाही से परेशानी हो रही है।
जिसे लेकर प्रदेश स्तर पर संवैधानिक संघर्ष कर निदान करना ही हमारे संगठन का लक्ष्य है।
जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने पांच सूत्रीय मांग के साथ ही वैश्य समाज के डॉक्टर बद्री नारायण गुप्ता को 72 लोकसभा बलिया का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने किया वहीं संचालन आशीष गुप्ता बागी ने किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भरत प्रसाद मास्टर साहब मोहन सिंह वर्मा रामअवतार संतोष कुमार पूर्वांचल जिला महामंत्री राजीव गुप्ता नगर अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद नगर महामंत्री सर्वजीत गुड्डू विवेक कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे।