मऊ में मनरेगा मजदूर संघ के लोगों का जोरदार धरना-प्रदर्शन: मनरेगा में मजदूरों को काम नहीं मिलने पर किया हंगामा, विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन।

मऊ जनपद में मनरेगा मजदूर संघ के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में जमकर धरना-प्रदर्शन किया। सैकड़ो की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शन कारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर बारिश के मौसम में भी लगभग 700 की संख्या में पहुंचे मनरेगा की मजदूरों ने काम नहीं मिलने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जनपद के कोने-कोने से मनरेगा मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी आवाज उठाई।

मनरेगा मजदूर संघ के पदाधिकारी द्वारा सभी मजदूरों का नेतृत्व किया गया। इस दौरान मजदूरों ने अपने-अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाया। मजदूरों का कहना है कि हमें गांव में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी का काम नहीं मिलता है। अगर हमें मनरेगा में मजदूरी का काम नहीं मिलता है तो हमें बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए। सभी मजदूरों का मानना है कि मनरेगा के कामों में मजदूरों का हक मार कर काम किया जा रहा है। ऐसे में हम लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है, इसलिए हम जिलाधिकारी से मांग करते हैं कि हमें बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए।

मजदूरों को मिले या तो बेरोजगारी भत्ता

मनरेगा मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रितेश सिंह ने बताया कि हमारे मजदूर को संविधान के तहत काम नहीं मिल पा रहा है। हम यहां जिला अधिकारी से मिलने आए हैं। प्रशासन द्वारा मनरेगा मजदूरों के लिए जारी किए गए नियम का सिर्फ ब्लॉक तक पालन किया जा रहा है। गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो और हमारे मजदूरों को मनरेगा में काम मिलना चाहिए या फिर बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए।

मांगे पूरी नहीं हुईं तो करेंगें डीएम ऑफिस का घेराव

उन्होंने आगे बताया कि यदि हमारी मांगे नहीं पूरी की गई तो अगली बार हम प्रशासन से गुहार लगाने नहीं आएंगे। पूरे जनपद के लगभग 2 हजार से अधिक मजदूरों द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। शासन के निर्देश के क्रम में मनरेगा के मजदूरों को कम नहीं मिल रहा है। इससे सरकार की छवि भी ग्रामीण क्षेत्रों में काफी खराब हो रही है।

Also Read It

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like It

लाइव मैच

शेयर बाजार

Scroll to Top