श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री एस. आनन्द महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित/फरार अभियुक्तों/वारण्टी अभियुक्तों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री एस.एन वैस के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक- 19/20.09.2023 को प्र0नि0 श्री योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम के उ0नि0 कलाप कलाधर त्रिपाठी मय हमराह हे0का0 धुम्मन सिंह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीरी सूचना के आधार पर थाना बांसडीह जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 422/23 धारा 354बी/376/511/504/506 भादवि व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त बृजकिशोर गुप्ता पुत्र स्व0 रामबिलास गुप्ता उम्र करीब 53 वर्ष सा0 ग्राम शिवरामपुर थाना बांसडीह बलिया को बांसडीह चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास से समय 23.45 बजे गिरफ्तार किया गया ।
इसी क्रम में बांसडीह पुलिस फोर्स द्वारा थाना बांसडीह पर पंजीकृत मु0अ0सं0 356/23 धारा 409,504 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त संजय प्रसाद पुत्र राम आसरे प्रसाद उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम रेवाली थाना लार जनपद देवरिया को मुखबिरी सूचना के आधार पर बांसडीह चौराहा के पास से समय 17.45 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 422/23 धारा 354बी/376/511/504/506 भादवि व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट थाना बांसडीह, बलिया
2. मु0अ0सं0 356/23 धारा 409,504 भादवि थाना बांसडीह, बलिया
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. बृजकिशोर गुप्ता पुत्र स्व0 रामबिलास गुप्ता उम्र करीब 53 वर्ष सा0 ग्राम शिवरामपुर थाना बांसडीह बलिया
2. संजय प्रसाद पुत्र राम आसरे प्रसाद उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम रेवाली थाना लार जनपद देवरिया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री कलाप कलाधर त्रिपाठी थाना बांसडीह बलिया
2. हे0का0 धुम्मन सिंह थाना बांसडीह बलिया
3. का0 धीरज मौर्या थाना बांसडीह बलिया
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस