बृजेश मिश्र ब्यूरोचीफ-मऊ, पूर्वांचल प्रेस। मऊ की महिला नेत्री ने रचा इतिहास:

नूपुर अग्रवाल बनीं BJP की पहली महिला जिलाध्यक्ष, पार्टी में सक्रियता ने दिलाई जिम्मेदारी।
मऊ जनपद में महिला नेत्री नूपुर अग्रवाल ने एक इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में पहली बार मऊ से जिला अध्यक्ष के रूप में एक महिला नेत्री को चुना गया है। इसके पहले नूपुर अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में जिला महामंत्री के पद पर रही हैं। अपने सक्रिय गतिविधि से जहां बड़े नेताओं के नजरों में बनी रही वहीं उनकी सक्रियता और संगठन में कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण इनको बीजेपी का जिला अध्यक्ष चुना गया है। विधानसभा चुनाव 2022, नगर निकाय चुनाव और घोसी विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद तात्कालिक भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता को उनके पद से हटाया गया है।

वहीं 2024 लोकसभा लोक चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा फैसला लेते हुए घोसी लोकसभा में मजबूत पकड़ बनाये रखने के लिए नूपुर अग्रवाल का नाम आगे किया है। व्यापारी परिवार की बहू नूपुर अग्रवाल का सरोकार सामाजिक कार्यों से रहा है। साथ ही सरकार की तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए नूपुर अग्रवाल लगातार गांव कस्बों में चौपाल करते हुए देखी जा सकती थी।
2011 में महिला मोर्चा से की थी शुरुआत नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने अपनी राजनीति की शुरुआत 2011 में महिला मोर्चा से शुरुआत की थी। उसके बाद महिला मोर्चा से कोषाध्यक्ष और महामंत्री बनाया गया। उसके बाद 2019 में मेन बॉडी की महामंत्री बनाई गई और आज के दिन भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण की है। अब देखना यह होगा की 2024 लोकसभा चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व का फैसला कितना सही साबित होता है। क्या जिला अध्यक्ष बनने के बाद भी नूपुर अग्रवाल की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच की पकड़ इतनी मजबूत बनी रहेगी, यह सब कुछ 2024 के लोकसभा चुनाव में खुलकर सामने आएगा।

Also Read It

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like It

लाइव मैच

शेयर बाजार

Scroll to Top