गाजीपुर – जंगीपुर विधानसभा के बिरनो मंडल में संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान की महत्ता और डॉ. अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान सामाजिक समानता और न्याय का प्रतीक है। भाजपा नेता संगठन मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम बिरनो, देबुहा, भैरोपुर, पृथ्वीपुर, दिधोहर, क्यामपुर, राजापुर, लीलापुर, बाबूरायपुर, और जंगीपुर समेत कई गांवों में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, भाजपा नेता लहजू सिंह कुशवाहा, बिरनो मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ नेता मार्कण्डेय गुप्ता, प्रधान नागेंद्र सिंह कुशवाहा, क्षेत्र पंचायत शैलेंद्र कुशवाहा, और बूथ अध्यक्ष सोनू गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने संविधान की रक्षा और उसके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को संविधान की मूल भावना को समझने और इसके पालन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
