Search
Close this search box.

भाजपा के जिले में नहीं चला मंडल का फॉर्मूलाः

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह फिर से चुनाव मैदान में।

सूर्यकान्त सिंह, पूर्वांचल प्रेस, गोरखपुर।

भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्षों की सूची जारी करने के साथ ही जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। लेकिन मंडल अध्यक्षों के चुनाव का फॉर्मूला जिले में लागू नहीं नजर आया। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की ओर से एक फॉर्मूला दिया गया था कि जो अध्यक्ष लगातार दो बार से पद पर हैं, उन्हें इस बार मौका नहीं दिया जाएगा।

मंडल अध्यक्षों के चुनाव में इसका असर नजर आया। जिला व महानगर के 39 मंडलों में दो बार अध्यक्ष रहे किसी पदाधिकारी ने अपना नामांकन नहीं किया था। लेकिन जिलाध्यक्ष के चुनाव में पिछले दो बार से अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे वर्तमान अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने तीसरी बार भी दावेदारी की है।

गुरुवार को हुए नामांकन में उनके सहित 35 कार्यकर्ताओं ने पर्चा दाखिल किया है। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर गुरुवार को दिनभर गहमागहमी रही। जिलाध्यक्ष बनने के लिए 35 लोगों ने यहां नामांकन किया। इनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें जिलाध्यक्ष के अलावा जिला स्तर के 12 अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं।

दो मंडल अध्यक्षों तो भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें से 3 नामों को प्रदेश नेतृत्व के पास भेजा जाएगा। साथ ही पर्चा दाखिल करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के नाम भी भेजे जाएंगे।

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से पर्चा दाखिल करने का दावा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह जब स्वयं भी पर्चा दाखिल करने पहुंचे तो अन्य कार्यकर्ताओं के आश्चर्य का ठिकाना न रहा। यह बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व से उन्हें पर्चा दाखिल करने की अनुमति दी गई है। जिलाध्यक्ष के नामांकन करने के बाद अब यह माना जा रहा है कि महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी तीसरी बार दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। महानगर अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन होगा।इन्होंने किया नामांकन

रानीडीहा स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर चुनाव अधिकारी केदारनाथ सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। युधिष्ठिर सिंह (वर्तमान जिलाध्यक्ष), उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल, छोटेलाल मौर्य, चंद्रबाला श्रीवास्तव, संजय सिंह, जगदीश चौरसिया व हरिकेश राम त्रिपाठ, जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शुक्ल व सबल सिंह पालीवाल, डा. जिला मंत्री सदानंद शर्मा व ओमप्रकाश धर द्विवेदी, शत्रुघ्न कसौधन (कोषाध्यक्ष), गुलाबरध्वज सिंह उर्फ महंत सिंह, मनोज राम त्रिपाठी, घनश्याम मिश्र, दीपक जायसवाल, संतोष शुक्ल, धरणीधर राम त्रिपाठी, सोमनाथ सिंह सोनू, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज दुबे “दुर्गेश”, देवानन्द शुक्ल, दीपक सिंह, गीतांजलि श्रीवास्तव, बीना उपाध्याय, सुधा सिंह, मनोज सिंह, चंदन मिश्र, अभिमन्यु मौर्य, सुदर्शन साहनी व प्रदीप सिंह व अन्य।

महानगर अध्यक्ष पद के लिए आज दाखिल होगा पर्चा

महानगर अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को पर्चा दाखिल किया जाएगा। बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से नामांकन कर सकेंगे। महानगर के सह चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि चुनाव अधिकारी सुरेश तिवारी की मौजूदगी में नामांकन कार्य संपन्न होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool