Search
Close this search box.

बदल गई गोरखपुर महोत्सव की तारीख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूर्यकान्त सिंह, पूर्वांचल प्रेस, गोरखपुर।

गोरखपुर महोत्सव की तारीख इस बार बदल गई है। 2018 से प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए 11 से 13 जनवरी की तारीख तय होती थी। लेकिन इस बार से एक नई तारीख पर महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव इस साल से 10 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा।

हर बार महोत्सव खत्म होने के अगले दिन ही खिचड़ी मेले में पुलिस एवं प्रशासनिक अमले की व्यस्तता हो जाती है। इसीलिए कई दिनों के मंथन के बाद इस बार तिथि में परिवर्तन किया गया है।महादेवन ने इसमें प्रस्तुति दी थी। इसके बाद 2019 में भी इसी तारीख पर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस साल सुखविंदर सिंह व मोहित चौहान ने अपनी प्रस्तुति दी थी।

2020 में कोविड की दस्तक से पहले खत्म हो चुका था महोत्सव

गोरखपुर महोत्सव 2020 में कोविड काल शुरू होने से पहले ही खत्म हो चुका था। 22 मार्च के बाद लाक डाउन लगा था और महोत्सव 11 से 14 जनवरी तक खत्म हो गया था। इसकी तारीख 11 से 13 जनवरी ही निर्धारित थी। लेकिन ओमान के सुल्तान कबूस बिन सईद की मृत्यु हो जाने के कारण 13 के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे।

13 के कार्यक्रम 14 को शिफ्ट कर दिए गए। अंतिम दिन सोनू निगम का परफार्मेंस होने वाला था। लेकिन उन्हें 14 तारीख को परफार्म करने को कहा गया। सोनू नहीं माने थे। बाद में इसी पैसे पर 2022 में उनका कार्यक्रम तय किया गया।

2021 में एक दिन कम हो गया समय

2021 में कोविड के प्रभाव के बावजूद महोत्सव का आयोजन किया गया। लेकिन समय सीमा कम कर दी गई। इस बार 12 व 13 जनवरी को दो दिन के लिए ही आयोजन किया गया। 2022 में 11 व 12 जनवरी को आयोजन हुआ था। 2023 में आयोजन 11 से 13 तारीख को किया गया। 2024 में भी इसी तारीख पर आयोजन हुआ।
तैयारी तेज, लगाया जा रहा पांडाल

महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश व जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने चंपा देवी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया है। आयोजन के लिए जर्मन हैंबर पांडाल बन रहा है। इस बार मुख्य मंच पश्चिम की ओर होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool