बृजेश मिश्र, पूर्वांचल प्रेस, मऊ।
मऊ में गांजा की सप्लाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 20 किलो से भी अधिक गांजा बरामद हुआ है। एक लड़का और एक लडकी मिलकर ट्रैन के ऐसी कोच में गांजा के साथ सफर करते थे। असम के रहने वाले दोनों अभियुक्त ट्रैन के माध्यम से गांजा सप्लाई करते थे।
असम से ट्राली बैग में भर कर गांजा लेकर आते थे और मऊ में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। लगभग 2 लाख रुपये का गांजा ट्रैन के ऐसी कोच में रखकर पाँच राज्यों की पुलिस और रेलवे पुलिस के नाक के नीचे से 1200 किलोमीटर तय कर लिए। लेकिन मऊ पुलिस ने अवैध तस्करी का भंडाफोड़ कर दिया।
इस बारे में को सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने 20 किलो से अधिक गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ट्रैन के माध्यम से अवैध तरीके से गंजा को जिले में लाकर के विभिन्न जगहों पर सप्लाई करते थे
उन्होंने आगे बताया कि असम के रहने वाले एक पुरुष और एक महिला दोनों मिलकर ट्रेन के एसी कोच में रखकर गांजा की तस्करी करते थे। पुलिस की पूछताछ में यह पता चला कि यह दोनों शातिर अपराधी है, लेकिन इनको पहली बार पुलिस ने पकड़ा है। बरामद किए गए गांजा की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये के आसपास है।
