किसी का भाई तो किसी की बहन. कभी न भूलने वाला दर्द दे गया अहमदाबाद विमान हादसा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमानियां। नगर कस्बा बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार जुम्मे नमाज के बाद अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के लिए सहन शक्ति देने के लिए अल्लाह पाक से दोनों हाथ फैलाकर रो रोकर दुआ मांगी। अमानत खान की मस्जिद, चार मीनार मस्जिद, नूरी मस्जिद, कुटिया मस्जिद एवं शाही जामा मस्जिद के सेकेट्री मौलाना तनवीर रजा ने बताया कि वह क्या मंजर रहा होगा। जब विमान हादसे में मारे गए यात्रियों के परिवारों ने खबर सुनकर सन्नाटा और मातम छा गया होगा। यात्रियों के परिवार के सदस्यों द्वारा अपनों को खोने वाले लोग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर अपनों को एक एक को ढूंढते रहे होंगे। लेकिन कुछ ऐसे यात्रियों के रिश्तेदारों ने किसी ने अपने बेटे को दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाते देखा, तो किसी ने भगवान का शुक्र मनाया कि उसकी फ्लाइट छूट गई होगी। लेकिन यह हादसे सबसे बड़ी दर्द दे दिया। तनवीर रजा ने कहा कि विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा होगा। किसी का भाई तो किसी की बहन हादसे से सैकड़ों परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। इसमें देश प्रदेश शहर, नगर कस्बा के लोगों को कुछ नहीं तो अपने रब से दोनों हाथ उठाकर मारे गए यात्रियों के परिवारों के लिए गहरा ग़म को भुलाने एवं सहन शक्ति देने के लिए दुआ मांगने का समय है। उन्होंने कहा कि
विमान हादसे में सभी मारे गए। यात्रियों और उनके परिवार वालों के लिए दुआ की जाए। ताकि तमाम परिवारों के लिए, जिनकी जिंदगी आज हमेशा के लिए बदल गई। उस गम को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस समय दुआ करने, पूजा पाठ करने के लिए समय मिला है। इसके बेकार होने नहीं दें। क्यों कि आप सबकी दुआ से उन सभी के उनके चेहरे पर एक मुस्कान बिखेर देगी। फोटो

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों और उनके परिवार वालों के लिए सहन शक्ति प्रदान करने के लिए अल्लाह पाक से दुआ मांगी

Leave a Comment

और पढ़ें