
अजीत विक्रम
मनिहारी। आज क्षेत्र पंचायत मनिहारी के ग्राम पंचायत यूसुफपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून के अभियान के 12 वे दिन कृषि वैज्ञानिक टीम के द्वारा जन किसान चौपाल ग्राम प्रधान जय बिक्रम सिंह के आवास के ग्रांउड में हुआ जिसमें धान के जैविक खेती हेतु किसानों के धान की नर्सरी के लिए बीज की उत्तम प्रजाति के चयन भूमि चयन रोपाई का सही समय और मानक के साथ स्वस्थ पौधे कीट नाशक दवा छीडकाव के साथ खेती में ज्यादा उपज और कृत्रिम खेती के टिप्स को जिले से आये कृषि वैज्ञानिक डा0 डी के सिंह वरिष्ट बैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र पी0 जी0 कालेज गाजीपुर डा0 जे0 पी0 सिंह वरिष्ट वैज्ञानिक व अध्यक्ष कृषि वैज्ञानिक केन्द्र आकुशपुर डा0 मिथिलेश कुमार सहायक विकास अधिकारी प्राविधिक सहायक श्री दीपक सरोज श्री पंकज कुमार श्री जय प्रकाश सिंह (ATM) भूमि संरक्षण विभाग डा0 हरिश्चन्द्र श्री अमित पाण्डेय इफको रहे। ग्राम सभा के किसान राजेश सिंह पेशकार सिंह रामजी कुशवाहा राजीव सिंह मूलचन्द मासूम राजेश जायसवाल व अन्य किसान उपस्थित रहें चौपाल की अध्यक्षता पंचम सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व संचालन जनार्दन सिंह सवो॔दय ने किया।
