18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर जोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाएं, पात्रों का नाम छूटना नहीं चाहिए: डीएम

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम ने दिए निर्देश

18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर जोर

बूथ-बूथ पहुंचे डीएम, मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने का दिया लक्ष्य

बलिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत शनिवार को विशेष अभियान के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों, बीएलओ एवं सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया।


निरीक्षण में जिलाधिकारी विकास खंड हनुमानगंज के अंतर्गत इंगलिश मीडियम प्राइमरी स्कूल देवकली पहुंचे। यहां मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। मौके पर तीन बीएलओ उपस्थित मिलीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बीएलओ अभियान के तहत निर्धारित समय में 50-50 नए मतदाताओं के नाम जोड़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्राध्यापकों एवं शिक्षकों को भी इस अभियान में सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक बच्चों के माता-पिता से संपर्क कर यह जानकारी लें कि उनके परिवार में किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छूटा तो नहीं है। यदि किसी का नाम सूची में दर्ज नहीं है तो संबंधित फार्म भरवाकर नाम जुड़वाने की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।


उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर संपर्क करें और पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय धरहरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय धरहरा, प्राथमिक विद्यालय कुम्हैला, प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर-2, जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिकंदरपुर, प्राथमिक विद्यालय खेजुरी और प्राथमिक विद्यालय खरसड़ा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को अगले दो दिनों में 50-50 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य देते हुए अभियान को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें