श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ईरज राजा के कुशल निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुबहड़ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 96/2026 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट जो थाना सुखपुरा जनपद बलिया पर पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष दुबहड़ के द्वारा सम्पादित की जा रही है । प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।
अभियुक्तगण का नाम एवं पता-
1. पतरू नट पुत्र तूफानी नट, निवासी नकहरा, थाना गड़वार, जनपद बलिया
2. रुदल नट पुत्र तूफानी नट, निवासी नकहरा, थाना गड़वार, जनपद बलिया
उपरोक्त अभियुक्तगण से संबंधित आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धनराशि कुल मूल्य रूपये 1,80,000/- ( एक लाख अस्सी हजार ) से क्रय किए गए निम्नलिखित दोपहिया वाहनों को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय के आदेश के अनुपालन में जब्त किया गया।
जब्त किए गए वाहनों का विवरण-
1. हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, वाहन संख्या UP 60 BJ 2647 (कुल मूल्य 1,15,000/- रूपये)
2. हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, वाहन संख्या UP 60 BK 3369 ( कुल मूल्य 65,000 रूपये)









One Response