उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 14.11.2026 को उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यालय की स्पेशल टास्क फोर्स के उ0नि0 श्री चन्द्र प्रकाश मिश्र नियुक्ति एसटीएफ लखनऊ श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स, उ0प्र0 लखनऊ महोदय के पत्र संख्या सीए/एसटीएफ-14/2026 दिनांक 10.11.2026 को प्राप्त अनुमति के अनुपालन में मय फोर्स के गिरफ्तारशुदा अभियुक्त मुन्ना गोड़ उर्फ चन्द्रमल पुत्र सत्येन्द्र प्रसाद निवासी रुद्रवार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया के उपस्थित थाना आये।

उनके द्वारा बताया गया कि श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स, उ0प्र0 लखनऊ महोदय के पत्र संख्या सीए/एसटीएफ-14/2026 दिनांक 10.11.2026 को प्राप्त अनुमति के अनुपालन में मै अपनी टीम के साथ थाना नगरा जनपद बलिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 193/2026 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित रु0 50,000/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त मुन्ना गोड़ उर्फ चन्द्रमल पुत्र सत्येन्द्र प्रसाद निवासी रुद्रवार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को मुखबीर खास की सूचना पर लक्ष्मीनगर आशापुरी सोसाइटी-02 गोवलनगर रोड़ पंडेसरा जनपद सूरत सिटी गुजरात से दिनांक 12.11.2026 को समय करीब 12.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त का डाक्टरी परीक्षण न्यू सिविल हास्पिटल एण्ड गवर्मेन्ट मेडिकल कालेज सूरत माजुरा गेट, सूरत सिटी चोरासी, सुरत गुजरात से कराया गया । दिनांक 12.11.2026 को मा0 न्यायालय 9th additional chief judicial magistrate Surat के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मा0 न्यायालय द्वारा दिनांक 16.11.2026 को समय 02.00 pm तक के ट्रांजिट रिमाण्ड पर अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार थाना नगरा लाया गया । गिरफ्तारशुदा अभिय़ुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0स0 193/2026 धारा 2/3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. मुन्ना गोड़ उर्फ चन्द्रमल पुत्र सत्येन्द्र प्रसाद निवासी रुद्रवार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 114/2026 धारा 303(2),317(2),317(4),3(5) बीएनएस थाना नगरा बलिया
2. मु0अ0सं0 98/2026 धारा 303(2), 317(4),3(5) बीएऩएस थाना नगरा बलिया
3. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 303(2),317(2), 3(5) बीएनएस थाना कोतवाली बलिया
4. मु0अ0सं0-175/2026 धारा 303(2),317(2), 3(5) बीएनएस थाना कोतवाली बलिया
5. मु0अ0स0 193/2026 धारा 2/3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री चन्द्र प्रकाश मिश्र एसटीएफ लखनऊ उ0प्र0 मय टीम








