बलिया में अवैध मिट्टी परिवहन पर छापेमारी, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यालय जिलाधिकारी (खनिज अनुभाग), बलिया

जनपद बलिया में अवैध खनन और उपखनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13 नवंबर 2026 को रात्रि लगभग 01:30 बजे खनिज विभाग की टीम द्वारा थाना सुखपुरा क्षेत्रांतर्गत औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साधारण मिट्टी से लदे कुल 06 वाहनों (ट्रैक्टर-ट्रॉली) को रोका गया।

जांच के समय वाहन चालकों द्वारा मौके पर खनिज से संबंधित कोई वैध कागजात अथवा परिवहन पास प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जो कि उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 के नियम 03 एवं 72(6) तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के अंतर्गत एक दंडनीय अपराध है।

जिला खनन अधिकारी, बलिया सौरभ कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत सभी 06 वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर अग्रिम आदेशों तक थाना सुखपुरा पुलिस की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें