बलिया-बक्सर के अधिकारियों की बैठक, जाम और अवैध खनिज परिवहन पर लगेगी लगाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया एवं बक्सर जिला प्रशासन के मध्य कोरंटाडी गेस्ट हाउस में एक संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतरजनपदीय आवागमन के दौरान उत्पन्न हो रहे जाम की समस्या के समाधान तथा खनिज/उपखनिज के अवैध परिवहन एवं उससे संबंधित गतिविधियों की प्रभावी रोकथाम हेतु दोनों जिलों के प्रशासन के मध्य आवश्यक समन्वय स्थापित करना रहा।

बैठक में बक्सर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम, एसडीपीओ, डीडीओ, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, संबंधित थाना प्रभारीगण एवं जिला खनन पदाधिकारी, बक्सर तथा बलिया जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर, सीओ सदर, थाना प्रभारी नरही, थाना प्रभारी भांवरकोल एवं जिला खनन अधिकारी, बलिया उपस्थित रहे।

बैठक में जाम की समस्या के स्थायी समाधान, वाहनों के सुचारु आवागमन तथा अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दोनों जिलों के अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय से आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें