रामपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर जेल में बंद वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने पहुंचे जेल के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा रही मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई माना जा रहा हैं कि संगठनात्मक मुद्दों और आगामी चुनावों को लेकर दोनों के बीच अहम चर्चा हुई हैं जेल से बाहर निकलने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसा रही हैं लेकिन समाजवादी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।
स्नातक-शिक्षक निर्वाचन: 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता









