ग्राम पंचायत सागरपाली में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज ग्राम पंचायत सागरपाली के पंचायत भवन परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शैल देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

इस अवसर पर रोजगार सेवक श्री भगवान, CSP संचालक रमेश वर्मा, ग्राम पंचायत सदस्य श्याम किशोर, विनोद गुप्ता, सूरजमुखी, हीरालाल, मास्टर नीरज, गोविंद, राजू रंजन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जिया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नियमित रूप से योग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी से योग दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Raju Pandey
Author: Raju Pandey

Leave a Comment

और पढ़ें