रिपोर्ट:-राजेश मिश्रा
ब्यूरो चीफ (बलिया)
पूर्वांचल प्रेस

(बलिया) भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यसमिति के महिला मोर्चा सदस्य, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा की संध्या पांडे ने बताया कि देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी की बनने से अब देश की महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि द्रोपदी मुर्मू जी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा के स्रोत है जो हर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं! किसी भी परिस्थिति का सामना करते हुए यदि कोई भी महिला अपना लक्ष्य निर्धारित कर तो उसको जीवन में आगे बढ़ने से उसको कोई भी बाधा रोक नहीं सकता है! हर महिलाओं के अंदर आत्म निर्भर बनने का आत्म बल होना चाहिए! महिलाएं आज सबसे ज्यादा अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं! इसके लिए शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को कोटि-कोटि बधाई!